Who is Chetan Sakariya ? KKR's new bowler who is Replacement of Injured bowler Umran Malik
चेतन सकारिया एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके हैं,। वर्तमान समय में चेतन सकारिया घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं। उन्होंने जुलाई 2021 में भारत क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया।
वह गुजरात राज्य के भावनगर जिले के वरतेज गांव में रहते हैं।उनका जन्म 28 फरवरी, 1998 को हुआ था।वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वह बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज भी हैं.
घरेलू करियर,
(1)सकारिया ने 22 फरवरी 2018 को 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए लिस्ट ए में पदार्पण किया।
(2) उन्होंने 20 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया, पहली पारी में पांच विकेट लिए।
(3) उन्होंने 21 फरवरी 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए ट्वेंटी20 में पदार्पण किया।
(4)फरवरी 2021 में, सकारिया को 2021 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
(5)वह वर्ष 2022-2023 में दिल्ली कैपिटल का हिस्सा बने. दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में चेतन सकारिया को 4.2 करोड़ रुपये देकर खरीदा।
(6) वर्तमान वर्ष 2025 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बन गए।
अंतर्राष्ट्रीय करियर
(1)उन्होंने 23, जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू किया और
(2) उन्होंने 28, जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया।
उनकी वनडे और टी20 टीशर्ट का नंबर 55 है।
वह 2018 से वर्तमान तक सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के लिए खेल रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं