Advertisiment 2:

Breaking News

Sri Lanka Vs Newzealand First ODI : SL won by 45 run by DLS mehod

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम  के बीच पहला एकदिवसीय मैच  श्रीलंका रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 13, नवंबर 2024  बुधवार के दिन  खेला गया।।न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी  मिचेल  और श्रीलंका टीम की कप्तानी चरित असलंका  ने  की थी।

श्रीलंका की टीम के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।श्रीलंका टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 49.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए लेकिन 49.2 ओवर के बाद मैच बारिश की वजह से प्रभावित होने के कारण न्यूजीलैंड टीम को 27 ओवर में 221 रन का लक्ष्य मिला था।

श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस ने 143 रन बनाए और अविष्का फर्नाडो ने 100 रन बनाए, उनके अलावा कप्तान असलानक ने 40 रन बनाए और टीम का स्कोर 324 रन बनाया।न्यूजीलैंड की और से जैकब डफी ने 3 और मिशेल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिया 

जवाब मैं न्यूजीलैंड की टीम को 27 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना पाई और इसी तरह श्रीलंका की टीम को डीएलएस पद्धति(DLS Method)  से 45 रन से जीत मिली।

न्यूज़ीलैंड की ओर से विल यंग ने 48 रन , टिम रॉबिन्सन ने 35 रन  और माइकल ब्रेसवेल ने 34 रन बनाए।श्रीलंका की ओर से मधुशंका ने 3 और चरित असलंका और महेश तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए।

इसी तरह से 3 वनडे मैच की सीरीज में श्रीलंका को पहले मैच में जीत मिली है और श्रीलंका भी 1-0 से आगे है।कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

  • स्कोरकार्ड 

(1)  श्रीलंका   :  324/5(49.2 ओवर) 

>>Target : 221 रन का लक्ष्य

(2) न्यूजीलैंड :175/9(27 ओवर)

Result : श्रीलंका 45 रन से जीता (डीएलएस पद्धति)

>>Player Of the Match : कुसल मेंडिस-143(128)

कोई टिप्पणी नहीं