SharadPurnima 2024 Date Time Muhurat
शरदपूर्णिमा का उत्सव आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है।शरद पूर्णिमा को कोजागर पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।पंचांग और तिथि घटने और बढ़ने की वजह से कैलेंडर में दो पूर्णिमा तिथि बताई जा रही है।
शरद पूर्णिमा तिथि मुहूर्त
पंचांग और तिथि घटने और बढ़ने की वजह से कैलेंडर में दो पूर्णिमा तिथि बताई जा रही है। वैदिक पंचांग के अनुसार शरद पूर्णिमा की तिथि 16 अक्टूबर शाम 8 बजे से शुरू होगी और 17 अक्टूबर शाम को 5 बजे तक रहेगी।लेकिन शरद पूर्णिमा का त्यौहार अक्सर लोग रात को ही मनाते हैं, इसलिए इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर 2024 बुधवार के दिन मनाई जाएगी।16 अक्टूबर को चंद्रोदय का समय शाम 5:05 बजे है।
धार्मिक कथाएँ
धार्मिक मान्यता के अनुसर इस दिन चंद्र मा अपनी सभी कलाओं से युक्त और पृथ्वी से सबसे निकट होते हैं।शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र देवता की रौशनी मैं खुले आसमान के नीचे खिर रखी जाती है। ऐसी मान्यता है कि चंद्रदेव सोलह कलाओं से परिपूर्ण होते हैं और अपने किरनों से अमृत बरसाते हैं जिसमें औषधि गुण होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायी होते हैं।इसलीये दिन चंद्रदेव की रोशनी के नीचे खीर रखने का महत्त्व है।
धार्मिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन से इस दिन माता लक्ष्मी का प्रागट्य हुआ था इसी के लिए इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु संग पृथ्वी पर परिभ्रमण के लिए निकलती है ।इसी लिए इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से माता अपने भक्तों को धन और समृद्धि प्रदान करती है।धार्मिक मान्यता के अनुसर इसी दिन माता लक्ष्मी भगवान श्री हरि विष्णु के साथ भ्रमण पर निकलती है और अपने भक्तों से पूछती है कि कोन जग रहा है इसलिए इसे कोजागर(कोजागिरी) पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं