Advertisiment 2:

Breaking News

International Teacher's Day kab manaya jata hai ?

विश्व शिक्षक दिवस : हर साल पूरी दुनिया में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस (International Teacher's Day) मनाया जाता हैइस साल 30वाँ अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जा रहा हैभारत में विश्व शिक्षक दिवस हर साल  5 सितंबर को ,डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म जयंती के दिन मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का इतिहास :

दुनिया में विश्व शिक्षक दिवस  को मनाने की शुरुआत साल 1994 से हुई थी।इस साल 30वाँ अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। साल 1966 यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की संयुक्त बैठक हुई जिसमें  "शिक्षकों की स्थिति के संबंध में चर्चा और सुजाव दिये गयेसाल 1994 में 100 देशो के समर्थन से यूनेस्को को संयुक्त राष्ट्र द्वार विश्व शिक्षक दिवस इंटरनेशनल  स्तर पर मनाने की स्वीकृति दे दी गई। और फिर तब से 1994 से हर साल 100 से अधिक देशो में विश्व शिक्षक दिवस को मनाया जाता है।

विश्व शिक्षक दिवस को मनाने का उद्देश्य शिक्षक का समाज के प्रति योगदान, उनके कर्तव्य का सम्मान,अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना, वैश्विक स्तर  पर शिक्षा के महत्व को बढ़ाना हैं। शिक्षक छात्रों के जीवन के चरित्र और मानसिकता का निर्माण करते हैं, इसके अलावा छात्रों को शिक्षा और शिक्षा के मूल्य  समजाकर उनके भविष्य का भी निर्माण करते हैं।इसलिए हम इस दिन शिक्षक के प्रति हमारा जो आदर और सम्मान है उसको व्यक्त करते हैं और उसका आभार प्रकट करते हैं

शिक्षक के बारे में चाणक्य की प्रसिद्ध पंक्तियाँ

"शिक्षक कभी साधारण नहीं होता प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते हैं"।

2024 अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस थीम :

हर साल यूनेस्को और शिक्षा से जुड़े बड़े संगठन इस दिन के लिए एक थीम चुनते हैं जो शिक्षा और शिक्षकों से जुड़ी होती है इस साल की थीम इस प्रकार है "शिक्षकों की आवाज को महत्व देना: शिक्षा के लिए नए सामाजिक जुड़ाव की और"।

और ये थीम शिक्षक के जीवन की मौजुदा चुनौतियों को दर्शाती है

कोई टिप्पणी नहीं