Dhanteras 2024 Date Time Puja Muhurat
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाई जाती है।धार्मिक कथा के अनुसर इसी दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।
धनतेरस तिथि और समय
इस बार धनतेरस का पावन त्यौहार 29 अक्टूबर,मंगलवार को मनाया जाएगा। इसबार धनतेरस 29 अक्टूबर को 10:31 बजे शुरू होगी जो दूसरे दिन 30 अक्टूबर को 1:15 मिनट तक रहेगी।
धनतेरस के दिन लोग सोना सोना चांदी , सोना चांदी के गहने,आभूषण, वाहन और कई चीजें खरीदते हैं।मान्यता के अनुसार इस दिन किसी भी चीज की खरीदारी करने से इसमें वृद्धि होती है। इसी दिन खरीदी गई चीज अक्षय फल प्रदान करती है और ऐसी मान्यता है कि जो चीज वास्तु हम खरीदते हैं उसमें 13 गुना फल आपको प्राप्त होता है।
धनतेरस के दिन लोग भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता की की पूजा करते हैं।इनकी पूजा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है।
धनतेरस का पूजन मुहुर्त :
धनतेरस की पूजा सायंकाल को जाती है।इस साल धनतेरस का पूजन मुहूर्त शाम 6:31 मिनट से 8:14 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पर खरीददारी मुहूर्त:-
(1) पहला मुहूर्त सुबह 6:31 बजे से सुबह 10:31 बजे तक (2) दूसरा मुहूर्त: दोपहर 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए
(1)धनतेरस के दिन सोना चांदी के बर्तन खरीददारी शुभ माना गया है।
(2) इसी दिन लक्ष्मी चरण और गणेश जी की मूर्ति खरीददारी भी शुभ माना गया है।
(3)धनतेरस के दिन धनिया ख़रीदना शुभ माना गया है।
(4)धनतेरस के दिन वाहन ख़रीदना शुभ माना गया है।
धनतेरस के क्या नहीं खरीदना नहीं चाहिए
धनतेरस के दिन लोहा, एल्युमीनियम से बनी चीज, काच और मिट्टी के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए हमारा समाचार ब्लॉग किसी तरह से ज़िम्मेदार नहीं है ।
कोई टिप्पणी नहीं