Advertisiment 2:

Breaking News

Chandra Grahan 2024 Date and Time

चंद्रग्रहण एक अद्वितीय खगोलीय घटना है, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान, पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा पर सूर्य की सीधी रोशनी नहीं पहुँच पाती।

2024 चंद्रग्रहण Date and Time  : साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर बुधवार को सुबह 06 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है. इस चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 05 घंटे 04 मिनट रहेगी .यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, जिसमें कोई भी सूतक नहीं लगता है.

चंद्रग्रहण के प्रकार: (1)पूर्ण चंद्रग्रहण (2)आंशिक चंद्रग्रहण (3)उपग्रहण

(1) पूर्ण चंद्रग्रहण :इस प्रकार के ग्रहण में चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है। इस स्थिति में चंद्रमा गहरा लाल या भूरे रंग का हो जाता है, जिसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है।

(2) आंशिक चंद्रग्रहण: इस प्रकार के ग्रहण में चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में आ जाता है, जिससे चंद्रमा के एक भाग में अंधेरा और दूसरे भाग में सामान्य रोशनी देखी जाती है।

(3) उपग्रहण:इस प्रकार के ग्रहण में चंद्रमा केवल पृथ्वी की आंशिक छाया (पेनम्ब्रा) में आता है, जिससे चंद्रमा की चमक में मामूली कमी होती है।



2 टिप्‍पणियां: