Advertisiment 2:

Breaking News

Sankashthi Chaturthi in September 2024 ,Vighnaraja Sankashthi Chaturthi September 2024 : Date and Time, संकट चौथ सितंबर 2024

संकट चौथ हर महीने की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है । विघ्नराजा संकष्टी चतुर्थी शुक्रवार, 21 सितंबर 2024 को है। हर महीने में संकष्ठ चौथ भक्तिभाव पूर्व मनाया जाता है। इस दिन भक्तगण पूरा दिन व्रत उपवास रखते है और रात में चंद्रमा दर्शन करने के लिए अपना व्रत उपवास खोलते  है। इस दिन  भगवान गणेश को लोग लड्डू  और मिठाई अर्पण करते हैं। 

संकट चौथ तिथि और समय: इस बार विघ्नराजा संकष्टी चतुर्थी (संकट चौथ) 21 सितंबर 2024 को है और इस बार 20 सितंबर रात 9:15 बजे से शुरू होगी और 21 सितंबर शाम को 6:13 बजे से खत्म होगी ।जब कि चंद्र दर्शन का समय है 8:28 बजे से है ।

पूजा विधि: भक्तगण सुबह उठके स्नान करके भगवान गणेश जी की प्रतिमा या मूर्ति को स्थापित करते हैं । उनके सामने घी का दीपक जलाया जाता है और धूप किया जाता है उसके बाद उन्हें फूल चढ़ाए जाते हैं और प्रसाद के रूप में फल और लड्डू अर्पित किए जाते  है 

पूजा क्रम: सबसे पहले भगवान गणेश की मूर्ति को जलाभिषेक किया जाता है  बाद में उनको तिलक करके अक्षत चढ़ाया जाता है। सबसे पहले भगवान गणेश की आरती की जाती है उसके बाद में भगवान को प्रसाद अर्पण करके प्रसाद वितरण किया जाता है।

यह दिन विशेष रूप से उन भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है जो किसी कठिनाई या समस्या का सामना कर रहे हैं। इस दिन व्रत रखने से और विधिपूर्वक पूजा करने से समस्त विघ्न दूर होते हैं।हम भगवान गणेशजी से ये प्रार्थना करते हैं गणेशजी सबके विघ्न और दुख दु:ख और सबकी मनोकामना की पूर्ति करें यहाँ पे आप भगवान गणेशजी की मूर्ति देख सकते हैं 

                      (फोटो : गणेश चतुर्थी उत्सव 2023)






कोई टिप्पणी नहीं